Gold-Silver Price: अगर आप आज 14 अक्तूबर को सोना या चांदी खरीदने जा रही हैं तो आपके लिए जरूरी खबर
आज सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 148,510 रुपये पर आ गई है।चांदी की बात करें तो यह भी 219,200 रुपये प्रति किलो के स्तर तक टूट गई है।
आज कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.01 फीसदी मामूली गिरकर 4,177.00 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
वहीं, चांदी की कीमत 0.59 फीसदी घटकर 59.18 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गई।बता दें कि निवेशक अमेरिका के बुधवार को जारी होने वाले महंगाई से जुड़े अहम आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान का इंतजार कर रहे हैं।
इनसे यह संकेत मिलेगा कि आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक क्या फैसला ले सकता है।आपके शहर में सोने की कीमतयहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।
दिल्ली: ₹147,980 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹148,240 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹148,040 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹148,670 प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: ₹148,360 प्रति 10 ग्रामहैदराबाद: ₹148,470 प्रति 10 ग्राम
मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।
दिल्ली: ₹218,420 प्रति किलोग्राम
मुंबई: ₹218,800 प्रति किलोग्राम
कोलकाता: ₹218,510 प्रति किलोग्राम
चेन्नई: ₹219,440 प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु: ₹218,970 प्रति किलोग्राम
हैदराबाद: ₹219,150 प्रति किलोग्राम


