Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग
टेक्नोलॉजी

देश की पहली बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू! 2027 में यहां दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

देश की पहली बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू! 2027 में यहां दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

India First Bullet Train: भारत में हाईस्पीड रेल का सपना अब हकीकत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 2027 की आखिरी तिमाही में सूरत से वापी के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी है.

अब जल्द ही भारत की पटरियों पर बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी.

पांच साल में कितना आगे बढ़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट?

रेल मंत्री के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. सितंबर तक परियोजना में कई अहम उपलब्धियां हासिल की जा चुकी हैं.

  • प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर एक नजर डालें:
  • 456 किलोमीटर तक पुलों के लिए खंभे बनाने का काम पूरा हो चुका है.
  • करीब 371 किलोमीटर लंबे पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है.
  • 299 किलोमीटर के हिस्से में छह लाख नॉइज बैरियर लगाए गए हैं.
  • 206 किलोमीटर के पुलों पर 9,300 ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) पोल लगाए गए हैं.
  • चार पहाड़ी सुरंगों की खुदाई पूरी हो चुकी है.
  • आठ स्टेशनों का सिविल निर्माण कार्य पूरा हो गया है. फिलहाल वहां फिनिशिंग का काम जारी है.

समुद्र के नीचे से भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग है. महाराष्ट्र में करीब 21 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार की जा रही है, जिसका सात किलोमीटर हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे से गुजरेगा. यह भारत की पहली अंडरसी रेल सुरंग होगी. इस काम के लिए विक्रोली और सावली में दो विशाल टनल बोरिंग मशीनें लगाई गई हैं. इन मशीनों का कटरहेड चार मंजिला इमारत जितना ऊंचा है. प्रत्येक मशीन का वजन 3,000 टन से अधिक और लंबाई 96 मीटर है.

280 की रफ्तार से दौड़ेगी स्वदेशी बुलेट ट्रेन

भारत अपनी बुलेट ट्रेन के लिए स्वदेशी तकनीक पर भी काम कर रहा है. B28 ट्रेनसेट का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और BEML कर रहे हैं. इसे 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है. इसके अलावा भविष्य में 350 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला B35 ट्रेनसेट भी लाने की तैयारी है.

आखिर क्यों हुई बुलेट ट्रेन में देरी?

रेल मंत्री ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि 2017 में घोषणा के बाद जमीन अधिग्रहण और राज्य सरकार की मंजूरियों में करीब ढाई साल लग गए. इसके बाद कोरोना महामारी के कारण भी काम प्रभावित हुआ. 2021 से निर्माण ने वास्तविक गति पकड़ी. अब सरकार का लक्ष्य है कि 2027 की आखिरी तिमाही में सूरत से वापी के बीच पहली सेवा शुरू हो और इसके बाद बाकी रूट को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जाए.

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.