ब्रेकिंग
मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mausam: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम बदल चुका है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार झेल रहा है.

इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज यानी मंगलवार (10 नवंबर) को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

इस दौरान दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी कराईकल में कुछ स्थानों पर बारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी मौसम के बदलने का अनुमान है.

इन राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार यानी 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा केरल माहे के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान थूथुकुडी में 10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई.

जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली की हवा खराब बनी हुई है. ऐसे आज भी दिल्ली के आसमान में धुंध छाई हुई है साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी. आईएणडी के मुताबिक, 11 से 14 नवंबर तक मौसम हल्की धुंध वाला रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट बनी रहेगी. जबकि 14 नवंबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

वहीं उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. लेकिन सुबह शाम के तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास होगा. ग्रामीण इलाकों के तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जबकि मंगलवार को पश्चिमी पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

जानें बिहार में कैसा रहेगा मंगलवार को मौसम?

वहीं बिहार के भी कई जिलों में आज कोहरा छाया रहेगा. जबकि आज से अगले कुछ दिनों तक बिहार के किसी भी जिले में बारिश का कोई अनुमान नहीं है. हालांकि, राज्य के सभी जिलों में सुबह शाम के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगा. इस दौरान कई जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

अगर बात करें उत्तर भारत के अन्य राज्यों के मौसम की तो ज्यादातर राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि पंजाब में 12 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम में बदल सकता है. जबकि पश्चिम मध्य भारत में पूरे सप्ताह मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं हिमाचल प्रदेश में मंगलवार की रात से उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की आशंका है.

Share