Tuesday, 13 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Auto

2026 दीपावली पर ₹6 लाख से लेकर ₹3.35 करोड़ तक की गाड़ियां होगी लॉन्च

अगस्त में ओणम के आसपास शुरू हुआ लॉन्च का यह सिलसिला अक्तूबर तक जोरों पर है। इस त्योहारी सीजन में ऑटो निर्माता कंपनियों ने 6 लाख रुपये की शुरुआती एंट्री-लेवल कार से लेकर 3.35 करोड़ रुपये तक की लग्जरी कारों को बाजार में उतारा है।

6 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक यह गाड़ियां होगी लॉन्चएंट्री-लेवल सेगमेंट: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नई कार Aeris (एरीस) को 6.27 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है।

जबकि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई Baleno (बलेनो) की शुरुआती कीमत 7.08 लाख रुपये है। इसके अलावा, टोयोटा 14 अक्तूबर को अपनी Glanza Facelift (ग्लैंजा फेसलिफ्ट) को लगभग 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारने की तैयारी में है।

10 लाख से ₹20 लाख का सेगमेंट: महिंद्रा ने Thar OG (थार ओजी) को 12.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। और 3XO का नया वर्जन भी इस महीने आने की उम्मीद है।

होंडा ने अपनी Elevate Facelift (एलिवेट फेसलिफ्ट) (कीमत 11.8 लाख रुपये से 18 लाख रुपये) से पर्दा उठाया है। जबकि Skoda Slavia Facelift (स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट) की रेंज 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच है। 20 लाख से ₹40 लाख के सेगमेंट में

Kia Sorento: किआ ने अपनी नई एसयूवी Sorento (सोरेंटो) को 34 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है।

MG Tomahawk सीरीज: एमजी (MG) ने हेक्टर टोमाहॉक ईवी (Hector Tomahawk EV) को 20 लाख रुपये और इसके प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन को 30 लाख रुपये की कीमत पर उतारा है।

Renault Duster Hybrid: बहुप्रतीक्षित रेनो डस्टर हाइब्रिड (Duster Hybrid) 17 अक्तूबर को भारतीय बाजार में अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रही है।

40 लाख से 3:35 करोड़ तक लग्जरी गाड़ियां

BMW: कंपनी ने X1 लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन को 59 लाख रुपये और ऑल-इलेक्ट्रिक i5 लॉन्ग-व्हीलबेस को 79.60 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा अपडेटेड 7-Series पेश की गई है, जिसमें इलेक्ट्रिक i7 की शुरुआती कीमत 1.95 करोड़ रुपये है।

Audi और Volvo: ऑडी अपनी नई Q3 को 16 अक्तूबर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, वोल्वो (Volvo) की इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप कारें ES90 और EX90 12 अक्तूबर को आ रही हैं,।जिनकी अनुमानित कीमत 1.1 करोड़ रुपये से 1.2 करोड़ रुपये के बीच है।Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी बेहद लग्जरी Maybach S-Class Facelift (मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट) को 3.35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर लॉन्च

Share