Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Haryana

नूंह के उजीना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली की ओर जाने वाले अधूरे कट का निर्माण कार्य शुरू

मुंबई एक्सप्रेस-वे उजीना के समीप दिल्ली की तरफ जाने वाले अधूरे कट को बनने की आखिरकार तीन वर्ष बाद बनने की आस जग गई है। इस अधूरे कट के निर्माण पर एनएएचआइ की तरफ से 13.50 करोड़ रुपये पहले की स्वीकृत किए.अब इस अधूरे कट को पूरा करने के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है।

आगामी छह माह के भीतर यह मार्ग पूरा होगा तथा जिले के वाहन अधूरे कट के पूरा होने से जिले की दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दो दिन पहले मौके पर पहुंचकर विधिवत रूप से कार्य को शुरू कराया।

कट बनने के बाद यहां पर भूमि के दामों में उछाल आने लगा है। बताया गया है कि कट बनने की खबर के साथ आसपास की भूमि के रेटों में उछाल आने लगा है। कट को लेकर स्थानीय विधायक आफताब अहमद ने भी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करके इसे पूरा करने के लिए कहा था।

1350 किलो मीटर लंबा मार्ग का शुभांरभबता दें कि एक लाख करोड़ की लागत से 1350 किलो मीटर लंबे मार्ग दिल्ली-मुंबई मार्ग की शुरुआत 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत शुभारंभ किया था। नूंह जिले से गुजर रहे करीब 60 किमी एरिया में नूंह होडल – पटौदी मार्ग पर उजीना के समीप कट का प्रविधान था।मार्ग के शुरू होने पर उजीना के समीप एक तरफ ही वाहनों के उतरने व चढ़ने के लिए व्यवस्था की गई थी।

इस कट का इस्तेमाल केवल राजस्थान के लिए जाने वाले वाहन ही कर पा रहे थे। दिल्ली व गुरूग्राम, नोएडा तथा गाजियाबाद के लिए जाने वाले वाहनों के लिए अधूरे इंटरचेंज के न बनने से क्षेत्र के वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

अधूरे कट को लेकर स्थानीय विधायक आफताब अहमद भी कई बार सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारी व मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। लगभग चार माह पहले अधुरे इंटरचेंज कट को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से कट का पूरा करने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

अधूरे कट को पूरा करने की कार्रवाई शुरूसड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से अधूरे इंटरचेंज कट को लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी की गई थी। अब इस अधूरे कट को पूरा करने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की तरफ से मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया गया है।

राव इंद्रजीत ने कहा है कि अधूरे कट को पूरा करने का कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा। वहीं विभाग के प्रमोद कौशिक ने कहा कि तय समय में कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

कट बनने से क्या होगा क्षेत्र को फायदाहोडल – नूंह-पटौदी मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को दिल्ली जाने के लिए दूर के फेरे से निजात मिलेगी। जिले के प्रमुख 248 ए मार्ग के वाहनों को डीएमई पर जाने के लिए मात्र 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।

Share