Dipawali bonus : दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने बताया कि कैबिनेट ने तीन बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए।
पहला फैसला लगभग 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस को मंजूरी देना था। यह बोनस उन मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा है जो दिन-रात बिना थके काम करते हैं।
जब हम अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं, तब ये कर्मचारी फील्ड में, रेलवे ट्रैक पर, लोकोमोटिव के अंदर और वर्कशॉप में चौबीसों घंटे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए काम करते रहते हैं। बोनस की कुल राशि लगभग 2,009 करोड़ रुपये है।
मोदी कैबिनेट के तीन बड़े फैसले
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कहा कि आज पहला फैसला रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंजूरी देने का लिया गया, जिससे लगभग 11.4 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा।
दूसरा, दुनिया के सबसे व्यापक सोशल सिक्योरिटी नेट में से एक का विस्तार किया गया है और इसे 2031 तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तारित सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए कुल 53,428 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
दिव्यांग लोगों के लिए, दिव्यांगता पेंशन पाने की पिछली पात्रता सीमा 80 प्रतिशत दिव्यांगता थी। अब इस सीमा को घटाकर आधा यानी 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोग भी दिव्यांगता पेंशन पाने के पात्र होंगे।


