Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Business

अनिल अंबानी की Reliance Power पर ED की कार्रवाई, ₹2,032 करोड़ की संपत्ति जब्त

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर बड़ी खबर आई है। कंपनी को एक बड़ा झटका लगा है। ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड को विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

ED की इस कार्रवाई से कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सासन पावर लिमिटेड में 2,026.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और कुल 6.16 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस शामिल है। यानी कंपनी फिलहाल अभी 2,026.65 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस का इस्तेमाल नहीं कर सकती।

रिलायंस पावर ने क्या बताया

कैसे रहा है रिलायंस पावर के शेयरों का हाल

रिलायंस पावर के शेयरों में इस साल अब तक 42 प्रतिशत और पिछले एक साल में 55 प्रतिशत की गिरावट आई है। बुधवार को दोपहर तीन बजे रिलायंस पावर के शेयर 0.55% की गिरावट के साथ 19.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई शेयर बाजार से संबंधित जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करें तथा किसी सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकार से परामर्श लें।

Share