दिल्ली से पटना दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, 11, 12, 13, 14 नवंबर को चलेगी, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान बिहार जाने और लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे (NR) ने नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को चलाने का आधिकारिक निर्णय लिया है.
दोनों ही स्पेशल ट्रेनें 16 कोच के अत्याधुनिक वंदे भारत रैक के संयोजन के साथ चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के संचालन से छठ पर दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासियों को तीव्र, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा की सौगात मिलेगी.
पहली जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02258/02257
यह स्पेशल ट्रेन 11 और 12 नवंबर 2026 को एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 02258 नई दिल्ली से पटना के लिए 11 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजे खुलेगी. इसके बाद अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा होते हुए पटना स्टेशन पहुंचेगी.
ट्रेन नंब 02257 पटना जंक्शन से नई दिल्ली वापसी में 12 नवंबर को पटना जक्शन से सुबह 8 बजे रवाना होगी. इस बीच आरा- सुबह 8.38 बजे, बक्सर- सुबह- 9.25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय- दोपहर 13.35 बजे, कानपुर- दोपहर 15.50 बजे, अलीगढ़- शाम 18.53 बजे और नई दिल्ली- रात 21.30 बजे पहुंचेगी.
दूसरी जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02436/02435
दूसरी नई दिल्ली से पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 और 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा.
ट्रेन नंबर 02436 नई दिल्ली से पटना के लिए 13 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी. इसके बाद अलीगढ़- सुबह 10.21 बजे, कानपुर- दोपहर 13.30 बजे, प्रयागराज- दोपहर 15.45 बजे, डीडीयू- शाम 18 बजे, बक्सर- रात 19.26 बजे, आरा- रात 20.10 बजे और पटना- रात 21.30 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 02435 पटना जंक्शन से नई दिल्ली वापसी 14 नवंबर को होगी. जो पटना जक्शन से सुबह 8 बजे रवाना होगी. इसके बाद आरा- सुबह 8.38 बजे, बक्सर- सुबह 9.25 बजे, डीडीयू- सुबह 11 बजे, प्रयागराज- दोपहर 13.35 बजे, कानपुर- दोपहर 15.50 बजे, अलीगढ़- शाम 18.53 बजे और नई दिल्ली- रात 21.30 बजे पहुंचेगी.
उत्तर रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि इन ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेल सहायता हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं.


