Tuesday, 13 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Business

दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित आंदोलन के बाद रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनों को किया बहाल

प्रस्तावित आंदोलन के बाद रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इनमें 35 मेल व एक्सप्रेस के साथ 215 के करीब ईएमयू और मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट पर आवाजाही सामान्य हुई है।

पंजाब व हिमाचल की तरफ चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी फिर से शुरू हो गया है। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ रूट, पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला-कालका मार्ग, रोहतक-जींद-हिसार एवं रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

हालांकि, अधिकांश ट्रेनों को रविवार को हरी झंडी दे दी गई थी लेकिन परिचालन व्यवस्था को पूरी तरह संतुलित करने के लिए 28 ट्रेनों को रविवार को भी रद रखा गया। रद्द की गईं ट्रेनों में पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (64002) शामिल थी। दिल्ली-गाजियाबाद (64414) और अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली (64105) भी रद रहीं।

नई दिल्ली-गाजियाबाद (64426) और मथुरा-गाजियाबाद (64903) का संचालन भी नहीं हुआ। मथुरा-नई दिल्ली (64905) और दिल्ली-रेवाड़ी (54413) भी रद ट्रेनों की सूची में थीं। कालका-सहारनपुर-दिल्ली (14332), नई दिल्ली-पानीपत (64469) और पानीपत-नई दिल्ली (64470) भी रद रहीं।

Share