India

नॉर्थ ईस्ट-महानंदा एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला,आरा से दिल्ली और पूर्वोत्तर जाने वाले यात्री ध्यान दें

नॉर्थ ईस्ट-महानंदा एक्सप्रेस का शेड्यूल बदला,आरा से दिल्ली और पूर्वोत्तर जाने वाले यात्री ध्यान दें

ठंड के मौसम में कुहासे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है।इसके तहत दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के निर्णय के अनुसार, दोनों ट्रेनें निर्धारित अवधि में प्रतिदिन चलने के बजाय सप्ताह में पांच दिन ही संचालित होंगी। इस दौरान कुछ निर्धारित तिथियों पर इन ट्रेनों को रद रखा जाएगा।

कुछ तय त‍िथ‍ियों को रद रहेगी ट्रेनें

रेलवे की ओर से यह कदम सर्दियों में घने कुहासे के कारण ट्रेनों के परिचालन में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

कुहासे के दौरान दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ती है। इसके कारण ट्रेनों के विलंब से चलने और परिचालन समय-सारिणी प्रभावित होने की आशंका रहती है।

ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रेलवे प्रत्येक वर्ष शीतकालीन मौसम में कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव करता है।आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेनी होगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

रेलवे के निर्णय से ट्रेन संख्या 12505/12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 15483/15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित होगा।

निर्धारित तिथियों पर इन ट्रेनों के रद रहने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

Share