Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Haryana

हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ली , जींद, सोनीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी के कई हिस्सों में बारिश, देखिए आज का मौसम

हरियाणा में मौसम ने फिर करवट ली है। सोमवार को जींद, सोनीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र और कैथल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा, लेकिन सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा।मौसम विभाग की मानें तो आज 13 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और कैथल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और कैथल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

12 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी। 14 और 15 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और प्रदेश में कई जगह बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।विभाग की 12 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1.5 डिग्री बढ़ा।

इसके बावजूद तापमान सामान्य से औसतन 2.9 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 33.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बारिश की संभावना और बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आज का तापमान

महेंद्रगढ़ 33.3°Cझज्जर 30.2°Cअंबाला 31.8°Cजींद 29.2°Cहिसार 31.4°Cकैथल 30.2°Cकरनाल 29.7°Cकुरुक्षेत्र 29.9°Cनारनौल 29.5°Cनूंह 32.8°Cरोहतक। 30.7°Cपलवल 30.3°Cभिवानी 29.5°Cपंचकूला 30.1°Cचरखी दादरी 32.4°Cपानीपत 30.3°Cफतेहाबाद 32.2°Cफरीदाबाद 31.3°Cबावल 31.0°Cसिरसा 32.3°Cगुरुग्राम 30.6°Cयमुनानगर 32.3

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इससे दिन के तापमान में और बदलाव आ सकता है।खुले में जाने से बचेंमौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों और आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले ताजा पूर्वानुमान और चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी।

Share