Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग
मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection: 20 दिनों में ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार रणबीर कपूर की ‘रामायण’,

Ramayana Box Office Collection: 20 दिनों में ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार रणबीर कपूर की ‘रामायण’,

Ramayana Box Office Collection Day 20: रणबीर कपूर स्टारर महाकाव्य ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 20 दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है।

रामायण’, पुष्पा 2′ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से महज 7 करोड़ रुपये दूर है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में 1,742 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,735.15 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। अगर फिल्म 7 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो यह ‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में एक पायदान ऊपर पहुंच जाएगी। इसके बाद इसके सामने ‘दंगल’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड होगा।

20वें दिन कितना रहा ‘रामायण’ का कलेक्शन?

फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी मंगलवार, 24 नवंबर को भारत में 17.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इस दिन देशभर में फिल्म के 15,817 शो हुए। खास बात यह रही कि मंगलवार को टिकटों की कीमत घटाकर 99 रुपये कर दी गई थी, जिसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिला।

20 दिनों के बाद फिल्म की भारत में नेट कमाई 972.95 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,162.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म अब तक 573 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,735.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 20वें दिन के कलेक्शन में हिंदी भाषा का सबसे बड़ा योगदान रहा।

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन यानी 5 नवंबर को 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाये। तीसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसका कलेक्शन 69.80 करोड़ रहा। चौथे दिन 56.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। छठे दिन 94.10 करोड़ रुपये और सातवें दिन 70.65 करोड़ रुपये की कमाई रही। आठवें दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरे हफ्ते की शुरुआत 48.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई। दसवें दिन फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये और 11वें दिन फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद 12वें दिन इसकी कमाई घटकर 32 करोड़ रुपये रह गई। 13वें दिन मं 28.60 करोड़ रुपये, 14वें दिन 23.20 करोड़ रुपये और 15वें दिन 19.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। इस तरह दूसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल 299.15 करोड़ रुपये कमाए।

तीसरे हफ्ते की कमाई

तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में और गिरावट देखने को मिली। 16वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये कमाए। 17वें दिन कमाई बढ़कर 27.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 35.60 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, 19वें दिन 23 नवंबर को फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। 20वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका अब तक का कलेक्शन 972.95 हो गया

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.