छठ पूजा-दिवाली पर ट्रेन से घर जाने वालों की हुई मौज, रेलवे ने किया प्लान तैयार
रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 3.4 लाख नियमित ट्रेन फेरे निर्धारित हैं।
त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नियमित ट्रेनों के साथ अतिरिक्त सेवाओं की भी योजना बनाई है।
रेलवे के मुताबिक, इस साल त्योहारों के मौसम में 3.4 लाख नियमित ट्रेन फेरे संचालित किए जाने हैं। पिछले साल यह संख्या 3.3 लाख थी।रेल मंत्रालय के अनुसार, नियमित समय-सारिणी त्योहारों के दौरान यात्रा व्यवस्था का मुख्य आधार बनी हुई है।
पिछले साल की तुलना में इस बार 16 हजार से अधिक अतिरिक्त नियमित सेवा फेरे निर्धारित किए गए हैं। इनमें विशेष ट्रेनों को नियमित सेवा में शामिल करना और नई सेवाएं शुरू करना भी शामिल है।
यूपी, बिहार और बंगाल के लिए हजारों नियमित ट्रेन फेरेत्योहारी सीजन में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में नियमित ट्रेन फेरे निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक:उत्तर प्रदेश: 37 हजार से अधिक नियमित ट्रेन फेरेबिहार: 31 हजार से अधिक नियमित ट्रेन फेरेपश्चिम बंगाल: 27 हजार से अधिक नियमित ट्रेन फेरेइन व्यवस्थाओं के जरिए त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल को 49 स्पेशल ट्रेनेंदुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम बंगाल और पूर्वी क्षेत्र के आसपास के गंतव्यों के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।
ये सेवाएं 13 से 20 अक्टूबर 2026 के बीच शुरू की जानी हैं।इन ट्रेनों से हावड़ा, कोलकाता, सियालदह, संतरागाछी, शालीमार, मालदा टाउन और आसनसोल जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी और पूर्वी क्षेत्र के अन्य गंतव्यों को जोड़ने की योजना है।
पश्चिम बंगाल के लिए प्रस्तावित 49 विशेष ट्रेनों में अलग-अलग रेलवे क्षेत्रों की हिस्सेदारी इस प्रकार है:उत्तर रेलवे क्षेत्र से 27 ट्रेनेंदक्षिण रेलवे क्षेत्र से 14 ट्रेनेंपश्चिम रेलवे क्षेत्र से 8 ट्रेनेंबिहार में सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन फेरे अधिसूचितरेलवे की ओर से 13 अक्टूबर तक अधिसूचित विशेष ट्रेन फेरों में बिहार सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।
राज्यवार आंकड़े इस प्रकार हैं:बिहार: 2057 स्पेशल ट्रेन फेरेउत्तर प्रदेश: 1056 स्पेशल ट्रेन फेरेदिल्ली: 975 स्पेशल ट्रेन फेरेमहाराष्ट्र: 836 स्पेशल ट्रेन फेरेपश्चिम बंगाल: 464 स्पेशल ट्रेन फेरेरेलवे के मुताबिक, विशेष ट्रेनों को चुनिंदा रूटों और तारीखों पर नियमित सेवाओं के अतिरिक्त चलाने की योजना है।
इससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। रेलवे ने यह भी कहा है कि यात्रियों की मांग और परिचालन संबंधी जरूरतों के आधार पर अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं को अधिसूचित किया जा सकता है।
मौजूदा ट्रेनों में भी बढ़ाई गई सीटों की व्यवस्थायात्रियों के लिए उपलब्ध जगह बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 412 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से बढ़ाए हैं। इनमें 75 जनरल श्रेणी के कोच भी शामिल हैं। इस तरह रेलवे त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है


