Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
India

CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग मिला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। देश के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सेवा के 25 साल पूरे होने पर दिल्ली की सरकार की ओर से उनके प्रति गहरा आभार जताया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में केंद्र सरकार का साथ मिला है और उनकी मदद से कई योजनाएं सफल हुई हैं। वहीं, सीएम ने इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।

सीएम रेखा ने कहा, ‘कल दिल्ली कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा के 25 साल पूरे होने पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। पूरी कैबिनेट ने उन्हें बधाई दी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने और राज्यों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बिना रुके या थके लगातार काम करने के उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली को भी हमेशा अपनी प्राथमिकताओं में रखा है और जब भी जरूरत पड़ी है, शहर की मदद के लिए आगे आए हैं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री की सभी योजनाएं दिल्ली को मिलती रहीं। पहले दिन से जब से उनका कार्यकाल शुरू हुआ, तब से लेकर आज तक उनकी योजनाओं का लाभ दिल्ली वासियों को मिलने में कोई कमी नहीं रही। हर योजना का लाभ सीधे तौर पर दिल्ली को मिला है। यदि कोई कमी रही तो वो पिछली सरकारों में रही। पिछली सरकारें कतई नहीं चाहती थीं कि जिस योजना में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा है, उसे वे अपनाएं। परंतु 2025 फरवरी में जब हमारी सरकार आई तो हमने केंद्र की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सारी योजनाओं का सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिले, इस ओर काम किया। पहले ही दिन हमने ‘आयुष्मान भारत योजना’ को अपनाया, जो पूरे देश में चल रही थी। केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिला, हमने राज्य सरकार की ओर से भी उसमें 5 लाख रुपये जोड़े। मुझे खुशी है कि अब तक 9 लाख लोग आयुष्मान योजना के तहत अपना नामांकन करवा चुके हैं और लगभग 65 हजार दावे (क्लेम) हम अब तक दे चुके हैं। ऐसे ही ‘व्यय वंदना योजना’ है, जिसमें हमें सीधे तौर पर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री का सहयोग मिलता है। ऐसे ही केंद्र की ‘जन औषधी योजना’ है। हमारी सरकार आने के बाद हमने जन-जन तक प्रधानमंत्री की हर सौगात को पहुंचाया। आज लगभग 425 आरोग्य मंदिर दिल्ली में बन चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि लगभग 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हम खोलने वाले हैं। मैं जरूर प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करूंगी जिसका लाभ पिछली सरकार ने लेना नहीं चाहा। मुझे खुशी है कि आज दिल्ली सरकार हर दिल्लीवासी को आवास मिले, इस ओर काम कर रही है।’

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सीएम का हमला

Share