Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Business

Share Market Fall: सेंसेक्स डे-हाई से 600 अंक टूटा, निफ्टी 22,600 के नीचे

Share Market Fall: घरेलू शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी कभी बढ़त के साथ हरे निशान में पहुंचे, तो कभी गिरावट के साथ लाल निशान में फिसल गए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली में नरमी और टैक्स में राहत की उम्मीद से बाजार को सहारा मिला। वहीं, मुनाफावसूली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बाजार पर दबाव बनाए रखा।

सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट?

बाजार में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

1. ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए थे। इसके बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूला, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ गया।

2. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

3. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष से आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ा। भारत के लिए महंगा तेल आयात लागत और महंगाई की चिंता बढ़ा सकता है।

4. India VIX में बढ़ोतरी

बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका दर्शाने वाला India VIX 2.33% बढ़कर 14.45 पर पहुंच गया। VIX में बढ़ोतरी आम तौर पर निकट अवधि में बाजार की अस्थिरता को लेकर बढ़ती आशंका का संकेत देती है।

इन वजहों से बाजार को मिल रहा सहारा

LTCG और STT पर सरकार के रुख से उम्मीद

रुपये में मजबूती से राहत

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, करेंसी बाजार में सट्टेबाजी रोकने के लिए RBI के कदमों के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में करीब 1.5% की मजबूती आई। इससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव कुछ कम होने में मदद मिल सकती है।

घरेलू निवेशकों की खरीदारी

घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी भी बाजार को सहारा दे रही है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बीच-बीच में होने वाली मुनाफावसूली के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

निफ्टी के लिए 22,480 का स्तर अहम

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 22,480 और सेंसेक्स के लिए 72,500 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं, ऊपर की ओर निफ्टी में 22,850 और सेंसेक्स में 73,500 के स्तर को तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है, निवेश सलाह नहीं। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

Share