सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 3 CNG कारें, 34.43km तक का माइलेज
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीट CNG कारें लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाती है। यह उनके लिए बेहतर ऑप्शन बनती जा रही है, जो रोजाना कार चलाते हैं और फ्यूल पर होने वाले खर्च को कम रखना चाहते हैं। हम यहां पर आपको तीन ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें Maruti Suzuki Celerio CNG, WagonR CNG और Alto K10 CNG शामिल हैं। इन तीनों को ही फैक्ट्री-फिटेड S-CNG किट के साथ ऑफर किया जाता है। यह तीनों ही 33 किमी/किग्रा से ज्यादा का माइलेज देती है।
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारें
| कार का नाम | माइलेज | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|
| Maruti Suzuki Celerio VXi CNG | 34.43 किमी/किग्रा | ₹5,97,900 |
| Maruti Suzuki WagonR LXi CNG | 34.05 किमी/किग्रा | ₹5,98,900 |
| Maruti Suzuki WagonR VXi CNG | 34.05 किमी/किग्रा | ₹6,54,400 |
| Maruti Suzuki Alto K10 LXi (O) CNG | 33.40 किमी/किग्रा | ₹4,84,400 |
| Maruti Suzuki Alto K10 VXi (O) CNG | 33.40 किमी/किग्रा | ₹5,34,400 |
Maruti Suzuki Celerio CNG
हमारी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Maruti Suzuki Celerio CNG का है। यह इन तीनों में से सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। Celerio CNG का ARAI प्रमाणित माइलेज 34.43 किमी/किग्रा है। इसे केवल VXi CNG वेरिएंट में ऑफर किया जाता है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
Celerio CNG में 998 cc का 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C इंजन मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 56 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 60 लीटर (वाटर इक्विवेलेंट) कैपेसिटी वाला CNG टैंक और 32 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। Celerio VXi CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5,97,900 रुपये है।
2. Maruti Suzuki WagonR CNG
Maruti Suzuki WagonR भी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में शामिल है। इसे दो वेरिएंट LXi CNG और VXi CNG में ऑफर किया जाता है। इसके दोनों ही वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। वैगनआर का प्रमाणित CNG माइलेज 34.05 किमी/किग्रा तक
Wagon R CNG में 998 cc का 1.0-लीटर K10C, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह 55.92 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड S-CNG किट के साथ 60 लीटर कैपेसिटी का CNG टैंक मिलता है। WagonR LXi CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5,98,900 रुपये और WagonR VXi CNG वेरिएंट की कीमत 6,54,400 रुपये है।
Maruti Suzuki Alto K10 CNG
कम बजट में CNG कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Maruti Suzuki Alto K10 CNG एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे कंपनी LXI (O) S-CNG और VXI (O) S-CNG वेरिएंट में ऑफर करती है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसका प्रमाणित CNG माइलेज 33.40 किमी/किग्रा तक है।
Alto K10 CNG में 998 cc का 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल-CNG इंजन मिलता है। CNG मोड में यह 56 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 55 लीटर कैपेसिटी का CNG टैंक और 27 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। Alto K10 के LXi (O) CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4,84,400 रुपये और VXi (O) CNG वेरिएंट की कीमत 5,34,400 रुपये है।.


Comments
Leave a Comment