कैसी दिखती है कंपनी की पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक SUV, Honda Alpha Electric SUV की झलक आई सामने
होंडा कार्स इंडिया ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक SUV Honda Alpha के एक्सटीरियर और इंटीरियर का डिजाइन जारी कर दिया है। इन तस्वीरों के जरिए कंपनी ने पहली बार इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन और केबिन की झलक देखने के लिए मिली है।
इसे भारत में 2 दिसंबर 2026 को इसका ग्लोबल प्रीमियर होगा। यह SUV कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV होगी।
Honda Alpha का डिजाइन
- होंडा अल्फा के एक्सटीरियर डिजाइन स्केच में इसका फ्रंट काफी अट्रैक्टिव और अलग दिखाई देता है। इसके आगे की तरफ चौड़ा फ्रंट फेसिया दिया गया है, जिसके बीच में नए H लोगो के साथ एक डार्क पैनल नजर आता है। इसके ऊपर के तरफ पतली लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है, जो दोनों किनारों पर मौजूद खास लाइटिंग एलिमेंट्स से जुड़ती है। नीचे की तरफ अलग डिजाइन वाला बंपर और हॉरिजॉन्टल ओपनिंग्स देखने के लिए मिली है।
- Honda Alpha का बोनट काफी साफ-सुथरा डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, बड़े व्हील आर्च और डार्क बॉडी क्लैडिंग इसे मजबूत SUV वाली पहचान देते हैं। स्केच में बड़े आकार के ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील भी दिखाई दे रहे हैं। साइड प्रोफाइल में इसका रूफलाइन हल्का पीछे की तरफ झुकता हुआ दिखाई देता है, जबकि पीछे की तरफ विंडो लाइन ऊपर उठती है।
- SUV के साइड डिजाइन में डार्क पिलर्स और रूफ ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे इसका ऊपरी हिस्सा बाकी बॉडी से अलग नजर आता है। दरवाजों पर स्कल्प्टेड डिजाइन और पिछले हिस्से में उभरे हुए शोल्डर इसके लुक को बेहतर बनाते हैं। आगे के दरवाजों पर फ्लश डोर हैंडल दिखाई देते हैं, जबकि पीछे के डोर हैंडल खिड़की के पास ऊपर की तरफ लगाए गए हैं। इसके अलावा इसमें पारंपरिक आउटसाइड रियर व्यू मिरर भी नजर आते हैं।
Honda Alpha का इंटीरियर
- Honda Alpha Electric SUV के इंटीरियर स्केच में आधुनिक डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील के पीछे अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और बीच में बड़ा फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन दिया गया है। दो-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिखाया है, जिस पर नया H लोगो मौजूद है। टचस्क्रीन के डिजाइन में Apple CarPlay और Android Auto जैसी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- डैशबोर्ड के नीचे एक पतला कंट्रोल पैनल दिखाई देता है, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग बटन दिए गए हैं। केबिन में डार्क और लाइट कलर का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई में ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है, जो दरवाजों तक भी जाती है। सेंटर कंसोल को ऊंचा रखा गया है, जिसमें स्टोरेज एरिया, चार्जिंग पोर्ट और अन्य कंट्रोल्स दिखाई देते हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सेंटर कंसोल के पीछे AC वेंट्स दिए गए हैं।
पांच लोगों के बैठने की मिलेगी जगह
Honda ने Alpha के केबिन को पांच यात्रियों के बैठने के हिसाब से तैयार किया है। स्केच में हल्के रंग की सीटें और पतली फ्रंट सीटबैक दिखाई देती हैं। पीछे की सीट पर तीन हेडरेस्ट दिए गए हैं। इसके बीच में कप होल्डर वाला फोल्डिंग आर्मरेस्ट भी मौजूद है। बड़ी साइड विंडो और हल्के रंग का इंटीरियर केबिन को खुला और स्पेशियस दिखाते हैं। इसके केबिन को आराम, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालांकि, लेगरूम, हेडरूम और बूट स्पेस जैसी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Honda Alpha का ग्लोबल प्रीमियर
Honda Alpha का पैन-इंडिया टेस्टिंग प्रोग्राम मार्च 2026 में कंपनी की तापुकारा फैसिलिटी से शुरू हुआ था। इसका ग्लोबर अनवील 2 दिसंबर 2026 को होगा। इस दौरान SUV को हाईवे, शहरी सड़कों, चुनौतीपूर्ण रास्तों और अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों में परखा गया है। इसके साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भी इसकी जांच की गई है। Honda की योजना 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल पेश करने की है, जिनमें सात SUV शामिल होंगी। Alpha इसी योजना का हिस्सा है।

Comments
Leave a Comment