Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
India

री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग को दिया अल्टीमेटम

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड के खोने की बात कैसे कह सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को अगली सुनवाई पर उपलब्ध सभी रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर उसके खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जा सकता है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि वह यह कैसे कह सकता है कि उसके पास संबंधित रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. अदालत ने कहा कि चुनाव कराना आयोग का मुख्य काम है और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों का सुरक्षित रहना बेहद महत्वपूर्ण है.

‘हल्के में नहीं लिया जा सकता’

प्रतिकूल निष्कर्ष की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि यदि अगली सुनवाई पर संबंधित रिकॉर्ड पेश नहीं किए गए, तो अदालत आयोग के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाल सकती है. कोर्ट ने कहा कि इस तरह के कमजोर बहाने स्वीकार नहीं किए जाएंगे. गौरतलब है कि चुनावी विवादों में मतगणना और री-काउंटिंग से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं. ऐसे रिकॉर्ड से यह समझने में मदद मिल सकती है कि दोबारा मतगणना की प्रक्रिया कैसे पूरी की गई और उससे जुड़े नियमों का पालन हुआ या नहीं.

Share