दिसंबर के पहले हफ्ते में चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण और गजकेसरी योग से तरक्की के संकेत
December 2026 Horoscope: दिसंबर की शुरुआत ज्योतिष के लिहाज से खास मानी जा रही है. महीने के पहले सप्ताह में दो शुभ योग लक्ष्मी नारायण और गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जबकि सिंह राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग सक्रिय रहेगा.
इन ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है.
हालांकि, मेष, वृषभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह खास अवसर लेकर आ सकता है. इन लोगों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं.
मेष राशि: अटके काम पूरे होने के संकेत
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह राहत देने वाला हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. हालांकि, करियर में बड़ी सफलता पाने के लिए आपको अपनी तरफ से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरी में किसी नए मौके का इंतजार कर रहे हैं तो कोशिश जारी रखें. परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे कोई जरूरी काम पूरा करने में मदद मिल सकती है.
वृषभ राशि: प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग
वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर की शुरुआत आर्थिक मामलों में अच्छी रह सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने या आय के नए रास्ते बनने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़े सौदे से फायदा होने की संभावना है. इस दौरान यात्रा के योग भी बन सकते हैं. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं.
तुला राशि: करियर में मिलेगी नई रफ्तार
तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है. लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने की संभावना है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पहले के मुकाबले बेहतर बचत कर पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. पढ़ाई में मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है.
मीन राशि: पुराना कर्ज चुकाने का मौका
मीन राशि वालों के लिए दिसंबर की शुरुआत आर्थिक राहत लेकर आ सकती है. लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलने के संकेत हैं. पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी. कारोबार करने वालों के लिए कोई जरूरी डील फाइनल होने की संभावना है. बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. निवेश के लिहाज से भी समय अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति और जोखिम को जरूर समझें.



Comments
Leave a Comment