Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग
भारत

कोहरे के चलते दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, 26 के फेरे भी घटाए, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

कोहरे के चलते दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, 26 के फेरे भी घटाए, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

December 2026 Train List: सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने और रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका के बीच रेलवे ने यात्रियों के लिए विंटर शेड्यूल जारी किया है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.

इस दौरान 20 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखने और 26 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती करने का फैसला लिया गया है. कुछ ट्रेनों की रद्दीकरण अवधि फरवरी के बाद मार्च 2027 तक भी जा रही है. ऐसे में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लेना चाहिए.

क्यों लिया गया ट्रेनों के संचालन में बदलाव का फैसला?

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, सर्दियों में कोहरे की आशंका को देखते हुए संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. कम दृश्यता के कारण ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरतनी पड़ती है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ के फेरे सप्ताह के चुनिंदा दिनों में कम कर दिए गए हैं. रेलवे का यह बदलाव 1 दिसंबर 2026 से लागू होगा. हालांकि, हर ट्रेन की रद्द रहने की तारीख अलग-अलग है. कुछ ट्रेनें फरवरी के आखिरी सप्ताह तक नहीं चलेंगी, जबकि कुछ की रद्दीकरण अवधि 2 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है.

ये 20 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूची के मुताबिक, प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर और रूटरद्द रहने की अवधि
14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
22198 झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
22197 कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस5 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027
14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027
15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

कोहरे के मौसम में रेलवे के इस फैसले का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है. खासकर बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख और परिचालन के दिन ध्यान से देखने चाहिए. केवल ट्रेन का नाम देखकर स्टेशन पहुंचने से परेशानी हो सकती है, क्योंकि कई ट्रेनें सप्ताह के कुछ खास दिनों में ही रद्द रहेंगी. यात्रा की तारीख से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा या NTES पर ट्रेन नंबर डालकर उसका रनिंग स्टेटस जरूर चेक करें. इससे रद्दीकरण या शेड्यूल में बदलाव की जानकारी मिल सकेगी.

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.