राजस्थान के 8 जिलों में बरसेंगे काले बादल! आंधी-तूफान ने अटैक करने का बनाया प्लान!
30 अक्टूबर को मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश के 8 जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जयपुर समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट है. यह चेतावनी सुबह 7 बजे जारी की गई है और अगले 3 घंटे तक वैध है.
कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कोटपूतली-बहरोड़ और अलवर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज मेघगर्जन की संभावना जताई है. इस दौरान अचानक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. इन जिलों में तेज हवाओं और मौसम के असर से पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे घर, झोपड़ियों और कमजोर ढांचों को मामूली नुकसान हो सकता है.
जयपुर समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने टोंक, जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग, खैरथल-तिजारा और सवाई माधोपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.
तेज हवाओं और मेघगर्जन के दौरान बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. चेतावनी के मुताबिक, मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी चाहिए. लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से यह चेतावनी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे जारी की गई है. इसकी वैधता अगले 3 घंटे तक है.


