Trending

Bank Holiday: कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday: कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी

Holiday Saturday 31 October 2026: कल पांचवें शनिवार के दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 31 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।

कल पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन-किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

क्या कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल शनिवार 31 अक्टूबर को बैंक गुजरात में बंद रहने वाले हैं। यहां बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कारण नहीं खुलेंगे। कल यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गुजरात के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश जैसे तमाम राज्यों में कल बैंक खुले रहेंगे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। देश की आजादी के बाद उन्होंने 562 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी योगदान के कारण उन्हें भारत की एकता और अखंडता का शिल्पकार कहा जाता है। उनकी जयंती हर साल 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। साल 2014 से इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas) के रूप में भी मनाया जाता है।

अक्टूबर 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

Share