राजस्थान के टोंक में पंचायती राज चुनाव को लेकर आईएएस टीना डाबी ने जिले में मतदान केंद्र बनाई गई स्कूलों में पांच दिनों की छुट्टियां घोषित की
बच्चों में खुशी का माहौल है। यह छुट्टियां दीपावली से पहले और दीपावली के बाद घोषित की गई हैं। इन छुट्टियों को लेकर अब बच्चों की मौज हो गई है, क्योंकि पहले ही उन्हें दीपावली का अवकाश अलग से मिल रहा है।
कलेक्टर टीना डाबी ने इन जगहों पर छुट्टियां की घोषितटोंक जिले में पंचायती राज चुनाव को देखते हुए टोंक कलेक्टर ने मतदान केंद्र बने स्कूलों में 5 दिनों का अवकाश घोषित किया है। इनमें तृतीय चरण के मतदान के तहत देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा (आंशिक) के मतदान केंद्रों में 2 से 6 नवंबर तक छुट्टियां रहेंगी। इसी तरह मतदान के चतुर्थ चरण के तहत टोंक, निवाई, टोडारायसिंह, मालपुरा (आंशिक) मतदान केंद्रों वाले विद्यालयों में 13 से 17 नवंबर तक छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान बच्चों की मौज हो गई।
टोंक जिले में चुनाव को लेकर जानें पूरा कार्यक्रमटोंक जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान दो चरणों के तहत तीसरे चरण (5 नवंबर) और चौथे चरण (16 नवंबर) में आयोजित किया जाएगा। जबकि जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा।
- तीसरे चरण में 5 नवंबर को उनियारा, देवली, पीपलू, पचेवर और मालपुरा की 9 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन 4 नवंबर सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसी तरह उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।
- चौथे चरण में 16 नवंबर को टोंक, टोडारायसिंह, निवाई तथा मालपुरा की शेष 13 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए नामांकन 15 नवंबर सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक किए जाएंगे। इसी तरह उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को संपन्न होगा।
दोनों ही चरणों में मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा और वोटिंग समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती 20 नवंबर को की जाएगी।


