Business

आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें रेट

आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें रेट

1 नवंबर 2026 को देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं.

यानी कि वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल पहले के रेट पर ही मिलेंगे.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था. उस दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

मई में कब-कब बदले गए दाम

सबसे पहले चार साल के लंबे अंतराल के बाद 15 मई को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

दूसरी बढ़ोतरी 19 मई को की गई. यानी कि पहली बढ़ोतरी के ठीक चार दिन बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया.

तीसरी बढ़ोतरी 23 मई को की गई. उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 प्रति बैरल पार जाने पर फिर से दाम औसतन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए.

25 मई को हुई चौथी बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया.

शहरवार चेक करें कीमत

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.21 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
चेन्नई107.76 रुपये99.55 रुपये
बेंगलुरु111.68 रुपये99.56 रुपये
हैदराबाद116.15 रुपये104.23 रुपये
लखनऊ101.86 रुपये95.36 रुपये
पटना113.37 रुपये99.36 रुपये
पुणे111.90 रुपये98.55 रुपये

डीजल पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को खत्म कर दिया है, जबकि हाई-स्पीड डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 11.5 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर शुल्क बढ़ाकर 11 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसका आम आदमी की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह टैक्स केवल देश से बाहर निर्यात होने वाले ईंधन पर लागू होता है. देश के भीतर पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले तेल पर लगने वाले टैक्स (Excise Duty और VAT) में कोई बदलाव नहीं किया गया है इसलिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदलेंगे.

Share