क्रिकेट प्रेमियों को दीवाना बना रहा Vi का ₹200 वाला रिचार्ज प्लान
आप क्रिकेट देखने के शौकीन हैं और मोबाइल पर लाइव मैच देखना पसंद करते हैं, तो Vi का ₹200 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए काम का हो सकता है. अक्सर मैच देखते समय मोबाइल डेटा खत्म होने की चिंता रहती है.
वहीं, JioHotstar और Sony LIV जैसे ऐप्स पर मैच देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. लेकिन Vi के इस प्लान में इन दोनों परेशानियों का कुछ हद तक समाधान मिल सकता है. कंपनी इसमें 30GB डेटा के साथ 20 OTT ऐप्स का एक्सेस दे रही है. इनमें JioHotstar और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.
30GB डेटा के साथ देखें लाइव क्रिकेट मैच
Vi के इस ₹200 वाले प्लान में 30GB डेटा मिलता है. ऐसे में यूजर्स मोबाइल पर लाइव क्रिकेट मैच देखने के साथ-साथ दूसरे ऑनलाइन काम भी कर सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए यह प्लान फायदेमंद हो सकता है, जो घर से बाहर रहते हैं या सफर के दौरान मोबाइल पर मैच देखना पसंद करते हैं. 30GB डेटा होने से बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है.
JioHotstar और Sony LIV समेत 20 OTT ऐप्स का एक्सेस
इस प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला OTT सब्सक्रिप्शन है. Vi के इस पैक में JioHotstar और Sony LIV समेत 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जा रहा है. JioHotstar पर लाइव स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़े मुकाबले देखे जा सकते हैं. वहीं, Sony LIV पर भी लाइव स्पोर्ट्स के साथ कई शो और फिल्में देखने का विकल्प मिलता है. यानी इन प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ सकती.
इन दोनों के अलावा पैक में ZEE5, FanCode, Lionsgate Play, ManoramaMAX और Chaupal जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं. यूजर्स Vi Movies & TV ऐप के जरिए इन ऐप्स का कंटेंट देख सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस ऐप पर 250 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलता है.
रिचार्ज कराने से पहले जान लें ये जरूरी बातेंVi का यह ₹200 वाला पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 30GB डेटा और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है, लेकिन आउटगोइंग SMS की सुविधा शामिल नहीं है. इसके अलावा, इस पैक के साथ मोबाइल नंबर की सर्विस वैलिडिटी भी नहीं मिलती.
यानी इसका फायदा लेने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.कुल मिलाकर, अगर आप मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखते हैं और साथ में फिल्में व वेब सीरीज भी देखना पसंद करते हैं, तो Vi का यह पैक आपके लिए उपयोगी हो सकता है.
एक ही रिचार्ज में डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलना इसकी खासियत है. हालांकि, OTT ऐप्स पर विज्ञापन दिखेंगे या नहीं और कौन-सा कंटेंट उपलब्ध होगा, यह संबंधित प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन शर्तों पर निर्भर करेगा.


