भारत की iPhone फैक्ट्री में जहरीली गैस फैल गई, कर्मचारियों की मौत
तमिलनाडु स्थित iPhone फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि यहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसे की पुष्टि राज्य सरकार में मंत्री वीएम कीर्तना ने कर दी है। कहा जा रहा है कि हादसे की वजह जहरीली गैस थी।
फिलहाल, जांच चल रही है, जिसमें तीन पक्षों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। खास बात है कि हाल के समय में भारत iPhone उत्पादन के मामले में बड़ा हब बनकर उभरा है।


