Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग
हरियाणा

गाड़ी के VIP नंबर का शौक, ₹2.17 लाख देकर भी हाथ खाली; हरियाणा परिवहन विभाग ने बनाया अजीब बहाना,

गाड़ी के VIP नंबर का शौक, ₹2.17 लाख देकर भी हाथ खाली; हरियाणा परिवहन विभाग ने बनाया अजीब बहाना,

सरकारी दफ्तरों में अफसरों के तबादले का बहाना बनाकर आम लोगों का काम लटकाना अब महंगा पड़ने वाला है. ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है, जहां कार फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 2.17 लाख रुपये जमा करने के बावजूद एक व्यक्ति को परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.

मामले में हरियाणा परिवहन विभाग को बड़ा झटका लगा है. डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने विभाग को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के पूरे 2.17 लाख रुपये वापस करे और साथ ही 36,000 रुपये का हर्जाना भी दे.

जानें क्या है पूरा मामला-

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 22 नवंबर 2024 को ऑनलाइन नीलामी में अपनी गाड़ी के लिए एक फैंसी नंबर खरीदा. नियमों के अनुसार, 90 दिनों के अंदर इस नंबर को गाड़ी पर लगवाना था, वरना नंबर कैंसिल होकर पैसे डूब जाने वाले थे. अब बस 4 से 5 दिन बचे थे, युवक समय खत्म होने से पहले पूरी फाइल लेकर RTO ऑफिस पहुंचा. लेकिन, वहां मौजूद कर्मचारी ने यह कहकर काम करने से मना कर दिया कि SDM का तबादला हो गया है और जब तक नए साहब नहीं आ जाते, तब तक काम नहीं होगा. दफ्तर की इसी लापरवाही के कारण 90 दिन खत्म हो गए और परिवहन विभाग ने नंबर का अलॉटमेंट रद्द कर दिया.

सुनवाई में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

इसके बाद पीड़ित ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई. आयोग की तरफ से नोटिस भेजे जाने के बावजूद परिवहन विभाग और RTA ऑफिस से कोई भी मेंबर सुनवाई में नहीं पहुंचा. बस फिर क्या था, आयोग ने इस मामले में एकतरफा फैसला सुना दिया. आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह, सदस्य नीरू अग्रवाल और सर्वजीत कौर की बेंच ने कहा कि व्यक्ति ने तय समय के अंदर दफ्तर में संपर्क किया था, लेकिन कर्मचारियों ने SDM के तबादले की बात कहकर उसे नंबर नहीं दिया.

आयोग ने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही मानी और कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे या तो नंबर दें या पैसे वापस कर दें. बेंच ने विभाग को 2,17,000 रुपये लौटाने के लिए कहा है. साथ ही, व्यक्ति को हुई मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपये और केस के खर्च के लिए 11,000 रुपये यानी कि टोटल 36 हजार रुपए देने का आदेश दिया है.

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.