Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
Business

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पैसा डबल करने का मौका, इन बैंकों में कराएं फिक्स डिपाजिट, मिलेगा भारी रिटर्न

FD वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमेशा से कमाई का एक सुरक्षित और भरोसेमंद जरिया रही है। अगर आप भी सीनियर सिटीजन हैं और अपनी गाढ़ी कमाई पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।RBI द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब बैंकों से भी ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद है।

आइए जानते हैं कि इस समय देश के वो कौन से 5 सरकारी बैंक हैं जो सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सबसे तगड़ा ब्याज दे रहे हैं।सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दरेंएफडी पर मिलने वाला रिटर्न अलग-अलग बैंकों और टेन्योर यानी अवधि के हिसाब से बदलता रहता है। अगर आप इस समय नई एफडी बुक करने जा रहे हैं या पुरानी डिपॉजिट को रिन्यू कर रहे हैं, तो इन सरकारी बैंकों की लिस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

नीचे दी गई टेबल में देखिए टॉप 5 सरकारी बैंकों के आंकड़े:बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आम नागरिक के लिए 6.60 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक के लिए 7.25/

पंजाब नेशनल बैंक में आम नागरिक के लिए 6.60 और वरिष्ठ नागरिक के लिए 7.10/

केनरा बैंक में आम नागरिक के लिए फिक्स डिपॉजिट पर रिटर्न 6.60 और वरिष्ठ नागरिक के लिए 7.10% मिलता है।

यूनियन बैंक में फिक्स डिपाजिट करवाने पर आम नागरिक को 6.55 और वरिष्ठ नागरिक को 7.05% रिटर्न मिलता है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में आम नागरिक को 6.45 और वरिष्ठ नागरिक के फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने पर 7.05% रिटर्न मिलता है।

अगर आप प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के विकल्प भी देखना चाहते हैं, तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक दरों पर ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

क्या सिर्फ एफडी पर ही निर्भर रहना सही है?फिक्स्ड डिपॉजिट से आपको तय और अनुमानित रिटर्न मिल सकता है, लेकिन आपका पोर्टफोलियो हमेशा आपकी इनकम की जरूरतों, लिक्विडिटी और रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से होना चाहिए।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम जैसे अन्य विकल्प भी योग्य निवेशकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं, बशर्ते वे इनकी तय सीमाओं और नियमों का पालन करें।

मकसद यही होना चाहिए कि आपके रोजमर्रा के खर्च और इमरजेंसी की जरूरतें आसानी से पूरी होती रहें।।

Share