Crime

क्लिक करते ही कट गए 35 हजार रुपये”, सामने आया साइबर ठगी का मामला, अब सलाखों के पीछे आरोपी

क्लिक करते ही कट गए 35 हजार रुपये”, सामने आया साइबर ठगी का मामला, अब सलाखों के पीछे आरोपी

फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर गुरुग्राम के एक व्यक्ति से साइबर ठगी के मामले की जांच करते हुए गुरुग्राम साइबर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन्हें रविवार रात ग्वालियर से पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को एक व्यक्ति ने साइबर वेस्ट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। बताया था कि मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस मिला।

क्लिक करते ही कट गए 35 हजार रुपये

इसमें उसकी कार के चालान का भुगतान लंबित होने की बात कहते हुए तुरंत भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा गया था। इस पर क्लिक करने से खाते से एक लाख 35 हजार रुपये कट गए थे।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान ग्वालियर के भीमनगर निवासी रोहित, कमरपुरा निवासी कृष्णा और श्रीनगर बस्ती निवासी धीरज के रूप में की गई।

पूछताछ में सामने आई कई तथ्य

पुलिस पूछताछ व जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के 70 हजार रुपये जिस बैंक खाते में आए थे, वह बैंक खाता आरोपित रोहित, कृष्णा व धीरज ने साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया था। इसके बदले इनको साढ़े सात हजार रुपये मिले थे।

Share