Entertainment

अंधेरी में छोड़ी बाइक, सूरत में पकड़ी ट्रेन; टाइगर पर हमले के आरोपियों को मुंबई पुलिस ने 24 घंटे में कैसे दबोचा?

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर

टाइगर श्रॉफ पर हमले के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार, कोटा स्टेशन पर मुंबई पुलिस का एक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रेन से जयपुर और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। इसी दौरान उन्हें राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

फुटबॉल क्लब के बाहर हुई गोलीबारी

रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू स्थित एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के गेट से बाहर आते ही बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर एक हमलावर को लगातार फायरिंग करते देखा गया, जबकि टोपी पहने दूसरा शख्स भी गोली चलाता नजर आया। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में बनाई गईं 20 विशेष टीमें

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 20 विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास एक लावारिस बाइक मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हमलावरों ने भागने के लिए किया था।

तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी सड़क मार्ग से सूरत पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन पकड़ी और राजस्थान की ओर रवाना हो गए।

जांच में यह भी सामने आया कि कथित शूटरों को वारदात के लिए 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी आपस में बातचीत करने और लोकेशन साझा करने के लिए सिग्नल और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे।

कोटा रेलवे स्टेशन पर ऐसे पकड़े गए आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के बाद राजस्थान पुलिस और एजीटीएफ ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे।

ट्रेन सुबह 10:17 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, मुंबई पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां हमले के पीछे की वजह, कथित साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुट

Share