Haryana news: रजत फोगाट ने हासिल किया छठा रैंक, जनरल कैटेगरी में 384.40 अंक लेकर बनाई जगह
Haryana news: रजत फोगाट ने हासिल किया छठा रैंक, जनरल कैटेगरी में 384.40 अंक लेकर बनाई जगह

चरखी-दादरी की विद्या विहार कॉलोनी निवासी रजत फोगाट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनरल कैटेगरी में छठा रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रजत फोगाट के पिता बलराज फोगाट एचडी स्कूल, बिरोहड़ के संचालक हैं, जबकि माता राजबाला फोगाट भिवानी में डिप्टी डीईओ के पद पर कार्यरत हैं। रजत ने अपनी स्कूली शिक्षा एचडी स्कूल, बिरोहड़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली से बीएससी तथा किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से फिजिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की।
रजत फोगाट इससे पहले तीन बार यूपीएससी मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक बार एचसीएस तथा एक बार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अब एचपीएससी परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
रजत फोगाट का विवाह पिछले वर्ष डॉ. अस्मिता फोगाट के साथ हुआ था। डॉ. अस्मिता चरखी दादरी शहर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। रजत की उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Comments
Be the first to share your thoughts on this story.