Skip to main content

Sirsa news : चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया

Sirsa news : चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया

SunilUpdated 1 min read1 views
Sirsa news : चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया
Salf
Sirsa अनाजमंडी के किसान विश्राम गृह में डीएपी को लेकर टोकन वितरण कृषि विभाग के अधिकारी करते हैं। बुधवार को भी टोकन वितरण का कार्य किया जाना था और मंडी में बड़े स्तर पर किसान आए हुए थे। मगर, सुबह से आए किसानों को डीएपी के लिए टोकन नहीं मिले और खत्म होने की बात कह वितरण करने वाले कर्मचारी चले गए। इसके बाद किसान गुस्सा गए और विरोध करना शुरू कर दिया। टोकन वितरण पूरी तरह से नहीं होने की सूचना मिलने पर जब कृषि विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के आगे बैठ गए। उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। 10 से 15 मिनट तक गाड़ी के आगे बैठे रहने के बाद अधिकारी वापस लौट गए। वहीं, किसानों के विरोध की सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बातचीत की। फिलहाल मौजूदा समय में किसान टोकन नहीं मिलने को लेकर अपना विरोध जता रहे है। बता दें कि बीते एक सप्ताह में डीएपी नहीं मिलने को लेकर सिरसा के डबवाली रोड को दो बार किसान जाम कर चुके हैं। वहीं, बीते दिन चोपटा में किसान ने चोपटा भादरा रोड को जाम किया गया था। डीएपी को लेकर सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। वहीं, अधिकारियों की माने तो डीएपी को लेकर कोई कमी नहीं है। एक सप्ताह के अंदर दो से तीन रैक डीएपी के आने वाले है, किसानों को सब्र करना होगा। गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों के पास एक माह का समय बचा हुआ है और वह भी लाइनों में लगे हुए हैं। जबकि सरसों वाले किसानों के लिए ही फिलहाल स्टॉक आया है।

Photo Gallery

1 Photos

Comments

Be the first to share your thoughts on this story.

Post a comment

Comments are moderated before publishing.

More From TotalOnlineNews

Continue Reading