नई दिल्ली

राहतभरा सोमवार, चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

राहतभरा सोमवार, चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

तेल की कीमतें आज भले ही नरम हैं, लेकिन ब्रेंट क्रूड आज भी 115 डॉलर प्रति बैरल के पार है। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर भारत के लोगों के लिए यह सोमवार भी राहत भरा है। आज सुबह 6 बजे सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPC, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं।

राहत की बात ये है कि कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर के पार होने के बावजूद अभी रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। सुबह 6.10 बजे के करीब ब्लूमबर्ग पर ब्रेंट क्रूड 115.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, डब्ल्यूटीआई 101.78 डॉलर पर था।

इस साल 90% तक महंगा हुआ ब्रेंट क्रूड

ब्लूमबर्ग के मुताबिक मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके अलावा यमन के हूती विद्रोहियों के संघर्ष में शामिल होने और सऊदी अरब को निशाना बनाए जाने से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर जोखिम बढ़ गया है।इन घटनाओं के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत इस साल अब तक करीब 90% बढ़ चुकी है। बाजार की चिंता यह है कि अगर संघर्ष और बढ़ता है, तो तेल की सप्लाई में दोबारा बड़ी बाधा आ सकती है। इससे कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 और डीजल 99.82 रुपये लीटर है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।

Share