Technology

Reliance Jio का इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर

Reliance Jio का इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर

कंपनी अपने JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स को सिर्फ 555 रुपये में 1000GB यानी 1TB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है.

खास बात यह है कि इस डेटा के लिए आपको कोई नया कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं है. हालांकि, इस ऑफर को लेकर एक जरूरी बात समझना जरूरी है. यह मोबाइल सिम का रिचार्ज प्लान नहीं है, बल्कि JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के लिए डेटा वाउचर है.

555 रुपये में मिलेगा 1000GB डेटा

Jio के इस डेटा वाउचर की कीमत 555 रुपये है. इसमें यूजर्स को 1000GB अतिरिक्त डेटा मिलता है. जब यह पूरा डेटा इस्तेमाल हो जाएगा, तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. यानी डेटा खत्म होने के बाद भी कनेक्शन चलता रहेगा, लेकिन इंटरनेट काफी धीमा हो जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि 555 रुपये की कीमत पर GST अलग से देना होगा. इस वाउचर में कॉलिंग, SMS या कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.

1555 रुपये में मिलेगा 3000GB डेटा

अगर आपको 1000GB से ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो Jio के पास 1555 रुपये का एक और वाउचर भी है. इसमें कुल 3000GB यानी 3TB अतिरिक्त डेटा मिलता है. इस डेटा के खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है. इस प्लान पर भी GST अलग से देना होगा.

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

ये दोनों डेटा वाउचर सिर्फ उन लोगों के लिए हैं, जिनके पास पहले से JioFiber या JioAirFiber का एक्टिव कनेक्शन है. इन्हें सामान्य मोबाइल रिचार्ज की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. खास तौर पर JioAirFiber यूजर्स के लिए यह वाउचर काम आ सकता है, क्योंकि उनके प्लान में आमतौर पर 1TB डेटा की FUP (Fair Usage Policy) लिमिट मिलती है. वहीं JioFiber यूजर्स को हर महीने 3.3TB तक डेटा मिलता है. ऐसे में जिन लोगों का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, वे अतिरिक्त डेटा के लिए इन वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कब तक रहेगा डेटा वैलिड?

इस वाउचर की एक और जरूरी बात है. इसमें मिलने वाला अतिरिक्त डेटा आपके मौजूदा बेस प्लान की वैलिडिटी तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी अगर आपका बेस प्लान खत्म हो जाता है, तो बचा हुआ अतिरिक्त डेटा भी एक्सपायर हो जाएगा. इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपनी मौजूदा प्लान की वैलिडिटी जरूर देख लें.

क्या आपके लिए फायदेमंद है यह ऑफर?अगर आपके घर में कई लोग एक साथ इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, ऑनलाइन गेमिंग होती है या लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग की जाती है, तो 555 रुपये में 1TB अतिरिक्त डेटा काम आ सकता है. लेकिन अगर आपका सामान्य डेटा ही पूरा इस्तेमाल नहीं होता, तो इस वाउचर को लेने की जरूरत नहीं है. कुल मिलाकर, यह ऑफर उन JioHome यूजर्स के लिए है जिनका इंटरनेट डेटा महीने के बीच में ही खत्म हो जाता है.

Share