Tuesday, 13 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
India

India dipawali 2026 : भारत में दिवाली 2026 कब की है, यहां देखें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा समय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक अमावस्या के दिन ही भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तो उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को घी के दीयों से रोशन किया था।

इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से दुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में कोई कमी नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि दीवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

दीवाली 2026 डेट और टाइम Diwali 2026 Date and Shubh Muhurat: कार्तिक अमावस्या की तिथि की शुरुआत 08 नवंबर को रात 11 बजकर 27 मिनट परकार्तिक अमावस्या की तिथि का समापन- 09 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट परवैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 08 नवंबर (Kab Hai Diwali 2026) को मनाया जाएगा।

Diwali 2026 Shubh Muhurat:लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तकप्रदोष काल – शाम को 05 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तकवृषभ काल- शाम को 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 50 मिनट तकधार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है।

इसलिए दीवाली के दिन घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन घरों में सफाई का ध्यान रखा जाता है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

दीवाली पूजा के दौरान भूलकर भी काले रंग के कपड़े न धारण करें। काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैइसके अलावा इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। सात्विक भोजन करें।किसी से वाद-विवाद न करें।

Share