Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल का रेट बढ़ने से, पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े, जाने आज की ताजा रेट
पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद की वजह से भारत में परेशानी हो रही हैं, क्योंकि इसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ रहे हैं, इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए ईंधन की नई दरें जारी कर दी हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन आज घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर होता है। इसलिए, वाहन चालकों को पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर की ताजा कीमतें जरूर देख लेनी चाहिए।आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर; डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।
मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर; डीजल ₹97.83 प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर; डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.87 प्रति लीटर; डीजल ₹99.66 प्रति लीटर।
नोएडा: पेट्रोल ₹101.96 प्रति लीटर; डीजल ₹95.44 प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर; डीजल ₹95.64 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹113.19 प्रति लीटर; डीजल ₹98.25 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹111.68 प्रति लीटर; डीजल ₹99.56 प्रति लीटर।
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹108.97 प्रति लीटर; डीजल ₹100.68 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹105.93 प्रति लीटर; डीजल ₹95.82 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹116.15 प्रति लीटर; डीजल ₹104.23 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹101.86 प्रति लीटर; डीजल ₹95.36 प्रति लीटर।
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग क्यों होती हैं?पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें एक जैसी नहीं होतीं, क्योंकि राज्य सरकारें अलग-अलग दरों पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लगाती हैं। स्थानीय कर, परिवहन लागत और अन्य क्षेत्रीय कारक भी ईंधन की खुदरा कीमतों में अंतर का कारण बन सकते हैं।


