राजस्थान

Weather Update rajasthan : आज भी मौसम रहेगा शुष्क, 24 अक्टूबर से बदल सकता हैं प्रदेश का मौसम, हो सकती हैं बारिश

Weather Update rajasthan : आज भी मौसम रहेगा शुष्क, 24 अक्टूबर से बदल सकता हैं प्रदेश का मौसम, हो सकती हैं बारिश

राजस्थान में बारिश का दौर थम जाने के बाद अब गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो चुका हैं, सुबह सुबह लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

राज्य के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। 22 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग सहित सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

24 अक्टूबर से बदल सकता है राजस्थान का मौसममौसम विभाग की माने तो 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई गई है। इस मौसमी बदलाव के प्रभाव से 24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत हो सकती है।

Share