UPSC Mains Result 2026: 13,343 में से 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुंचे
UPSC Mains Result 2026: UPSC सिविल सेवा>परीक्षा में मेंस का रिजल्ट आने के बाद अब 2,526 उम्मीदवारों की नजर इंटरव्यू पर है. इस साल मुख्य परीक्षा में शामिल 13,343 अभ्यर्थियों में से करीब 19 फीसदी ही अगले चरण तक पहुंच पाए हैं. लेकिन मेंस पास करना ही अभी काफी नहीं है. इंटरव्यू के लिए सफल र 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी जानकारियां भरनी और अपडेट करनी होंगी. ऐसा नहीं करने पर इंटरव्यू से जुड़ी आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सफल उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट देखने के साथ अगली जरूरी तारीख और आवेदन की प्रक्रिया समझना भी बेहद अहम है.


