Weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम, दिन में सुहावनी धूप तो रात में ठंड

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम, दिन में सुहावनी धूप तो रात में ठंड

Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक आसमान साफ रहने और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

माउंट आबू में सबसे कम तापमान
राजस्थान में रविवार को सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर समेत कई जिलों में रात के तापमान में अपेक्षाकृत कम गिरावट देखने को मिली। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

अगले 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 3 से 4 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप निकलने और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

रविवार सुबह भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। हालांकि, सूरज चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगा और धूप निकल आई। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में दिनभर आसमान साफ रहने से मौसम सुहावना बना रहा।

Share