India

Airtel Vs Jio Vs Vi: किसका Voice Only प्लान है सबसे सस्ता? रिचार्ज कराने से पहले समझें पूरा हिसाब

Airtel Vs Jio Vs Vi: किसका Voice Only प्लान है सबसे सस्ता? रिचार्ज कराने से पहले समझें पूरा हिसाब

Voice Only Recharge Plan: अगर आप मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं और फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, तो हर महीने महंगा रिचार्ज कराना आपको भी खलता होगा.

अब तक कई बार ऐसे प्लान लेने पड़ते थे जिनमें इंटरनेट डेटा भी मिलता था, जबकि उसकी जरूरत ही नहीं होती थी.

लेकिन, ट्राई के निर्देश के बाद अब Airtel, Jio और Vi कंपनियां Voice Only रिचार्ज प्लान लेकर आई हैं. इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता है. ऐसे में सवाल है कि इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ता प्लान किसका है और किसमें ज्यादा फायदा मिल रहा है?

Airtel Vs Jio Vs Vi: सबसे सस्ता Voice Only प्लान

अगर सबसे कम कीमत वाले रिचार्ज की बात करें, तो Jio इस मामले में आगे है. कंपनी का Voice Only प्लान 147 रुपये से शुरू होता है. इसमें 22 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं. वहीं Vi का शुरुआती प्लान 179 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 25 दिन है. Airtel का सबसे सस्ता Voice Only प्लान 185 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

28 दिन और 30 दिन की वैलिडिटी में कौन सस्ता?

अगर आप हर महीने रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो तीनों कंपनियों के प्लान की तुलना करना जरूरी है. 28 दिन की वैलिडिटी में Jio का 177 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है. Airtel और Vi दोनों के 28 दिन वाले प्लान की कीमत 185 रुपये है.

वहीं 30 दिन की वैलिडिटी के लिए Jio का प्लान 196 रुपये में आता है, जबकि Airtel और Vi इसके लिए 203 रुपये लेते हैं. कैलेंडर महीने की वैलिडिटी वाला प्लान भी Jio में 197 रुपये का है. Airtel और Vi में इसकी कीमत 206 रुपये है.

Airtel Vs Jio Vs Vi : Voice Only प्लान का चार्ट

कंपनीकीमतवैलिडिटीSMS
Jio₹14722 दिन300
Jio₹17728 दिन300
Jio₹19630 दिन300
Jio₹1971 कैलेंडर महीना300
Airtel₹18528 दिन300
Airtel₹20330 दिन300
Airtel₹2061 कैलेंडर महीना300
Vi₹17925 दिन300
Vi₹18528 दिन300
Vi₹20330 दिन300
Vi₹2061 कैलेंडर महीना300

Note- इन सभी प्लान में अनलिमिटेड घरेलू कॉलिंग मिलती है और मोबाइल डेटा शामिल नहीं है.

एक साल के लिए कौन सा प्लान चुनें?

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो लंबी वैलिडिटी वाले प्लान भी देख सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, Jio- 1,748 रुपये में 336 दिनों का Voice Only प्लान देता है. Airtel और Vi के 1,849 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी पूरे साल नंबर चालू रखने के लिहाज से Airtel और Vi के प्लान ज्यादा दिन की वैलिडिटी देते हैं.

Share