Khesari Lal Yadav के मुंह पर किसने मारी चप्पल? बीच में रोकना पड़ा गाना
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी गायकी और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक झलक पाने और गानों पर झूमने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटते हैं लेकिन हाल ही में खुर्दा महोत्सव में उनकी प्रस्तुति के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने कार्यक्रम का माहौल बदल दिया।
लाइव परफॉर्मेंस के बीच किसी ने स्टेज की ओर चप्पल फेंक दी। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने अपना गाना रोक दिया और माइक से ही उस शख्स को जवाब देने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, बीच में रोका गाना
खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी संगीत का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव समेत कई कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। इसी दौरान खेसारी लाल यादव स्टेज पर गाना गा रहे थे, तभी किसी ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दी।
गुस्से में भी खेसारी लाल यादव ने तंज कसकर दिया जवाब
लाइव शो के दौरान हुई इस हरकत के बाद सिंगर ने कुछ देर के लिए अपना गाना रोक दिया। उन्होंने स्टेज से ही उस लड़के को संबोधित करते हुए प्रतिक्रिया दी। हालांकि इस घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।


