Wednesday, 14 October 2026 LATEST NEWS • BEYOND LIMITS
India

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल

BJP ने दावा किया है कि सोमवार को राहुल गांधी के धक्का देने से एक गर्भवती महिला पत्रकार घायल हो गईं। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, आरोपों की पुष्टि के लिए घटना के पूरे संदर्भ और संबंधित पक्षों के बयान देखना जरूरी है।

खुद ऋचा पराशर ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। इसके बाद बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाया है। बीजेपी के कुछ नेता ऋचा से मिलने अस्पताल भी पहुंचे और कुछ ने फोन पर भी उनसे बात की है। अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी हमलावर मोड में आ चुकी है और राहुल गांधी से सवाल पूछ रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी उस भीड़ में खड़ी ऋचा को वहां से हट जाने को कह रहे हैं। इसी कोशिश में धक्का-मुक्की होती है  ऋचा गिर जाती हैं। ऋचा का आरोप है कि उन्हें राहुल गांधी ने ही धक्का दिया।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी जहां खड़े थे उनके पास में बहुत भीड़ थी। इतने में राहुल गांधी ऋचा को आगे बुलाते हैं और वहां से निकलने को कहते हैं। इस बारे में ऋचा का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के पास रिपोर्टिंग के लिए खड़ी थीं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कंधे के पास से खींचा उसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने धक्का दिया जिससे वह गिर गईं और उनके ऊपर उनके कैमरा पर्सन गिर गए। फिलहाल, इस मामले में कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 

यह भी देखा जा सकता है कि जब ऋचा गिरने के बाद उठती हैं तो वहां मौजूद लोग शोर मचाते हैं और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं।

क्या बोली बीजेपी?

इसी घटना के बारे में राजेंद्र नगर से बीजेपी के विधायक उमंग बजाज ने बताया, ’10 बजे मेरे संज्ञान में आया कि एक महिला पत्रकार ऋचा पराशर के साथ राहुल गांधी ने बदसलूकी की गई है। मैं स्थानीय विधायक होने के नाते तुरंत आया। हमारे साथ प्रदीप भंडारी जी और राजेश भाटिया जी थे। हमने उनका हालचाल पूछा और एडमिट कराया। उनकी स्थिति देखकर लग रहा है कि इतनी शर्मनाक हरकत की गई है। जो व्यक्ति स्मैश द पैट्रियार्की के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, वह एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जो सिर्फ अपना काम कर रही थीं।

‘बीजेपी के नेशनल मीडिया इनचार्ज आशीष ऊषा अग्रवाल ने लिखा है, ‘ऋचा पराशर — एक जुझारू महिला पत्रकार!यही वह सम्मानित महिला पत्रकार हैं, जिन्हें आज राहुल गांधी ने धक्का देकर अभद्रता से गिरा दिया!ऋचा से अभी मेरी बात हुई और उनका हालचाल जाना। यह जानकर चिंता हुई कि उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और वह सर गंगाराम अस्पताल जा रही हैं। प्रभु उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। हम ऋचा पराशर के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और पत्रकारों के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। लोकतंत्र की दुहाई देकर अपनी डूबती राजनीति चमकाने वाले राहुल गांधी का यह व्यवहार महिलाओं के सम्मान और पत्रकारों की गरिमा को लेकर उनके दावों की असलियत उजागर करता है।

कौन हैं ऋचा पराशर?

Share