Business

Gold-Silver Price Today:हफ्ते भर में 7.5% टूटी चांदी, सोना भी 4% गिरा; आपके शहर में क्या है 24K, 22K के ताजा भाव?

Gold-Silver Price Today:हफ्ते भर में 7.5% टूटी चांदी, सोना भी 4% गिरा; आपके शहर में क्या है 24K, 22K के ताजा भाव?

त्योहारी मांग और लिवाली की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को उस वक्त गहरा झटका लगा जब वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और सटोरियों की चौतरफा बिकवाली ने बाजार की रफ्तार थाम दी।

सोने और चांदी की कीमतों में आई अचानक गिरावट ने घरेलू वायदा से लेकर हाजिर बाजार तक हलचल मचा दी। रविवार को वीकेंड के चलते मंडियों और कमोडिटी एक्सचेंजों में गतिविधियां सीमित रहने की वजह से रिटेल खरीदारों और आभूषण कारोबारियों के लिए शुक्रवार के बंद भाव ही खरीदारी का आधार बने हुए हैं।

मार्च 2026 के बाद की सबसे बड़ी विकली क्रैश

इस कारोबारी गिरावट का सबसे बड़ा केंद्र मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) रहा, जहां दोनों कीमती धातुओं में जोरदार बिकवाली हावी रही। लंबे समय से मजबूत बने हुए भाव अचानक धड़ाम हो गए, जिससे मार्च 2026 के बाद का सबसे बड़ा साप्ताहिक करेक्शन देखने को मिला। इस हफ्ते चांदी की कीमतों में भारी बिकवाली देखी गई और यह 7.52 फीसदी तक टूट गई, जबकि सोने के भाव में भी 4.09 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई।

ग्राम 24K गोल्ड (रुपये) 22K गोल्ड (रुपये) 18K गोल्ड (रुपये)

1 gm 14,248.00 13,060.00 10,686.0

08 gm

1,13,984.00 1,04,480.00 85,488.00

10 gm 1,42,480.00 1,30,600.00 1,06,860.00

100 gm 14,24,800.00 13,06,000.00 10,68,600.00

1000 gm 1,42,48,000.00 1,30,60,000.00 1,06,86,000.00

वायदा और हाजिर बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,230 रुपये (0.86 फीसदी) की गिरावट के साथ 1,42,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सत्र के दौरान कुल 1,670 लॉट में कारोबार हुआ। शुक्रवार सुबह यह 1,42,300 रुपये पर खुला और शाम के सत्र में मामूली सुधार के साथ 1,42,827 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा।वहीं, चांदी में जोरदार क्रैश देखने को मिला। एमसीएक्स पर चांदी 2.5 फीसदी टूटकर 1.95 लाख रुपये के इंट्रा-डे निचले स्तर तक आ गई और अंत में 1,95,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। दिसंबर 2025 के बाद यह पहला मौका है जब चांदी ने 2 लाख रुपये का मनोवैज्ञानिक सपोर्ट तोड़ा है।

Share