Technology

सस्ता iPhone खरीदने वालों की होगी मौज! iPhone 18e में मिल सकते हैं ये 5 धांसू फीचर्स

सस्ता iPhone खरीदने वालों की होगी मौज! iPhone 18e में मिल सकते हैं ये 5 धांसू फीचर्स

अगले किफायती या कहे सस्ते iPhone को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी का अपकमिंग iPhone 18e लॉन्च होने से पहले ही अपने संभावित फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है। नई लीक में फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरे से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो नए मॉडल में परफॉर्मेंस और सेल्फी कैमरे के मामले में बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 18e में 6.12 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में Apple की नई A20 चिप मिलने की भी उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा मिल सकता है, जबकि फ्रंट कैमरे को 12MP से बढ़ाकर 24MP किया जा सकता है। हालांकि, फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहने की संभावना है।

iPhone 18e में मिल सकते हैं ये 5 बड़े फीचर्स

1. नई A20 चिप से मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस: iPhone 18e में Apple की नई A20 चिप मिलने की उम्मीद है। जबकि iPhone 17e में A19 चिप दी गई है। नई चिप के कारण फोन की प्रोसेसिंग स्पीड और पावर एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है। इससे ऐप्स चलाने, गेमिंग और एक साथ कई काम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, Apple ने अभी इस चिप की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी नहीं दी है।

2. सेल्फी के लिए मिल सकता है 24MP कैमरा: कैमरे के मामले में iPhone 18e में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि iPhone 17e में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। अगर यह अपग्रेड मिलता है, तो सेल्फी लेने, वीडियो कॉल करने और सोशल मीडिया के लिए फोटो-वीडियो बनाने वाले यूजर्स को फायदा हो सकता है।3. 6.12 इंच की OLED डिस्प्ले: Apple के इस संभावित किफायती iPhone में 6.12 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है। लीक के अनुसार, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। यानी फोन की स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार रिफ्रेश होगी। OLED स्क्रीन पर कलर अच्छे दिखते हैं, जिससे वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होगा।

48MP का सिंगल रियर कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iPhone 18e में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा मिल सकता है। यह पिछले मॉडल iPhone 17e के कैमरे जैसा हो सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Apple इसमें नया सेंसर या कोई दूसरा हार्डवेयर बदलाव करेगा या नहीं।5. 9GB RAM मिलने की भी चर्चा: एक लीक में दावा किया गया था कि iPhone 18e में 9GB RAM मिल सकती है। तुलना करें तो iPhone 17e में 8GB RAM दी गई है। अगर RAM बढ़ाई जाती है, तो एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने और कुछ AI फीचर्स को चलाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, 9GB RAM की जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Share