नई दिल्ली

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, DSIIDC ने लॉन्च किया ऐप

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, DSIIDC ने लॉन्च किया ऐप

शराब के ठेकों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों को खत्म करने की दिशा में दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) ने एक फैसला लिया है। दरअसल, DSIIDC ने दिल्ली में एक सुविधा लॉन्च की है जिसके बाद मोबाइल ऐप के जरिए बोतल की एडवांस्ड बुकिंग कराई जा सकती है और अगले 48 घंटे के अंदर उसी बोतल को दुकान से कलेक्ट किया जा सकता है।

कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई। DSIIDC ने ‘Delhi Liquor booking’ के नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए ऑनलाइन आप अपनी मनपसंदीदा शराब की बोतल की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आप इसे अपने चुने हुए रिटेल आउटलेट से 48 घंटे के अंदर रिसीव कर सकते हैं।ऐप के जरिए क्या-क्या कर सकते हैं?अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रोसेस में शराब की ऑनलाइन या होम डिलीवरी नहीं होगी। Delhi Liquor booking ऐप से आप अपना पसंदीदा ब्रांड ब्राउज कर सकते हैं, बोतल का साइज और क्वांटिटी चुन सकते हैं और कलेक्शन के लिए DSIIDC द्वारा चलाई जाने वाली शराब की दुकानों का चयन कर सकते हैं। सबकुछ करने के बाद अगले 48 घंटे के अंदर उसी आउटलेट से अपनी बोतल रिसीव कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ DSIIDC के ही आउटलेट पर उपलब्ध है।

इस सुविधा का लाभ लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातेंअधिकारियों ने बताया है कि यह सुविधा एक ट्रायल के रूप में शुरू की गई है। उन्होंने कहा है कि अगर इस सर्विस को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता है तो इसे बंद कर दिया जाएगा और अगर रिस्पॉन्स मिला तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस ऐप का इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातें आपको जरूर जान लेनी चाहिए।

ऐप इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए।एक्साइज नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति 9 लीटर तक व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीद सकता है।एक बार जब कोई ऑर्डर बुक हो जाएगा और ऑनलाइन पेमेंट हो जाएगी तो कस्टमर को एक QR कोड मिलेगा। यह QR कोड आउटलेट पर दिखाना होगा।चुने हुए आउटलेट पर कोड को स्कैन करके 48 घंटे के अंदर शराब ली जा सकती है।कस्टमर अपना ऑर्डर लेने से पहले अपनी बुकिंग कैंसिल कर सकते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि प्रोडक्ट बिकने या लेने के बाद उन्हें वापस करने का कोई नियम नहीं है।इस सुविधा से क्या होगा लाभ?DSIIDC की इस सर्विस से लोगों को लाभ भी होगा। इस सर्विस के बाद शराब की दुकानों पर भीड़ कम होगी क्योंकि लोग अब मोबाइल ऐप से ही अपना ब्रांड चुन सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।

इसके अलावा ऐप का फायदा यह होगा कि आप दुकान पर बिना जाए ही पसंदीदा ब्रांड का चयन आराम से कर सकते हैं। अभी तक यह था कि काउंटर पर जाकर आपको सोचने-समझने का समय नहीं मिलता था। इससे प्राइसिंग और बिलिंग में ट्रांसपेरेंसी भी बेहतर होने की उम्मीद है।

Share