शेयर बाजार

Dividend Stocks: ये 8 कंपनियां बांट रही डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट कल; हर शेयर पर मिल सकता है 75 रुपये तक कैश रिवॉर्ड

Dividend Stocks: ये 8 कंपनियां बांट रही डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट कल; हर शेयर पर मिल सकता है 75 रुपये तक कैश रिवॉर्ड

Stocks Record Date: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज यानी बुधवार, 4 नवंबर का दिन खास हो सकता है। अगर आप डिविडेंड के जरिए शेयर बाजार से अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं, तो कुछ कंपनियों के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

दरअसल, Birlasoft, Engineers India, Sanofi India और Varun Beverages समेत 8 कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

इन सभी कंपनियों की एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट कल यानी 5 नवंबर 2026 (Dividend Record Date) तय की गई है। ऐसे में निवेशकों के पास इन कंपनियों के घोषित डिविडेंड के लिए पात्र बनने का आज आखिरी मौका है। भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट व्यवस्था लागू है। इसलिए रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर पहले से हैं, वे भी घोषित डिविडेंड के लिए पात्र हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन कंपनियों ने कितना डिविडेंड घोषित किया है।

कौन-कितना दे रहा डिविडेंड?

डिविडेंड देने वाली कंपनियों में सबसे ज्यादा राशि Sanofi India Ltd दे रही है। कंपनी ने शेयरधारकों को हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी। इससे इतर, 8 रुपये के डिविडेंड के साथ Navin Fluorine International दूसरे नंबर है। देखें पूरी लिस्ट-

  • Birlasoft Dividend: आईटी सेक्टर की कंपनी Birlasoft ने अपने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू के आधार पर यह भुगतान निवेशकों को किया जाएगा। इसकी रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट 5 नवंबर 2026 है।
  • Engineers India Dividend: इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी सेक्टर की कंपनी Engineers India ने निवेशकों को 1.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए 5 नवंबर को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है।
  • Indian Toners & Developers Dividend: Indian Toners & Developers ने भी अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से प्रति शेयर 1.20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस डिविडेंड का फायदा लेने के लिए निवेशकों को निर्धारित एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे।
  • Navin Fluorine International Dividend: केमिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनी Navin Fluorine International ने 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इस सूची में यह उन कंपनियों में शामिल है, जिनका घोषित डिविडेंड प्रति शेयर के हिसाब से अपेक्षाकृत ज्यादा है। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 नवंबर है।
  • Sanofi India Dividend: Sanofi India अपने शेयरधारकों को बड़ा अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर 75 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। घोषित रकम के लिहाज से यह इस सूची में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी है। निवेशकों के लिए इसकी एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट 5 नवंबर 2026 है।
  • Share India Securities Dividend: Share India Securities ने भी अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से प्रति शेयर 0.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए भी 5 नवंबर की तारीख तय की गई है।
  • Sun TV Network Dividend: मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की कंपनी Sun TV Network ने 3.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयरधारकों को इस भुगतान का लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरों का मालिक होना जरूरी है।
  • Varun Beverages Dividend: पेय पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी Varun Beverages ने अपने निवेशकों को 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट भी 5 नवंबर 2026 है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

डिविडेंड पाने के लिए केवल रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदना पर्याप्त नहीं है। चूंकि इन सभी शेयरों की एक्स-डिविडेंड डेट 5 नवंबर है, इसलिए पात्रता के लिए निवेशकों को आज यानी 4 नवंबर तक शेयर खरीदने होंगे। पहले से शेयर रखने वाले पात्र निवेशकों को भी घोषित डिविडेंड मिल सकता है।

Share