India

PM Kisan Yojana: अगर नहीं मिला है 24वीं किस्त का लाभ, तो आज ही कर लें ये काम

PM Kisan Yojana: अगर नहीं मिला है 24वीं किस्त का लाभ, तो आज ही कर लें ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं जारी हो चुकी है। इसे 30 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी किया था। इसके तहत योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपए पहुंचे।

हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के खाते में ये किस्त नहीं आई है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके खाते में भी ये किस्त नहीं आई है तो आप एक काम कर लें। इसके बाद आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। इसके लिए आपको किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क का पता करना हो कि किस्त क्यों अटकी है। इसके बाद अटके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।

ऐसा होने के बाद सरकार अगली किस्त के साथ आपकी अटकी हुई किस्त भी भेज सकती है। आपको बता दें सरकार की ओर से हर साल पीएम किसान योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है।

Share