Agniveer: बड़ी खबर, 75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 2 साल का एक्सटेंशन
भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर नौकरी कर रहे सैनिकों के लिए बड़ी खबर है। भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन देने का एलान किया है। ऐसे में अब अग्निवीरों का कार्यकाल 4 की बजाय 6 साल का हो जायेगा। कैबिनेट की ओर से इस फैसले को अप्रूव कर दिया गया है।
दिवाली पर मिला अग्निवीरों को तोहफा
आपको बता दें कि पहले से ही इस पर बैठक चल रही थी। इसके बाद कैबिनेट द्वारा इसको अप्रूव कर दिया गया है और अब दिवाली से पहले अग्निवीरों को सेवा विस्तार का तोहफा मिला है।
75% सैनिकों को मिलेगा विस्तार
सीडीएस की ओर से किये गए एलान के अनुसार अग्निवीर पदों पर कार्यरत 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल का विस्तार मिलेगा। 25 फीसदी अग्निवीर जो लो प्रोफाइल रहेंगे उनको एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।


