Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान

सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनीं संतोष कुमारी कौन?

सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनीं संतोष कुमारी कौन?

राजस्थान के पंचायती राज इतिहास में जैसलमेर से एक नया कीर्तिमान जुड़ा है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र से आने वाली कांग्रेस की संतोष कुमारी जैसलमेर की नई निर्विरोध जिला प्रमुख बन गई हैं।

महज 21 साल 36 दिन की उम्र में जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचकर संतोष कुमारी ने राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतनी कम उम्र में जिले की सर्वोच्च पंचायती राज जिम्मेदारी संभालने को लेकर स्थानीय राजनीति में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सामान्य सीट पर कांग्रेस का बड़ा दांवसंतोष कुमारी ने कांग्रेस के टिकट पर जैसलमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 21 से चुनाव लड़ा और 6208 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि इस सामान्य सीट पर कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की युवा प्रत्याशी संतोष कुमारी पर भरोसा जताया और जीत दिलाकर उन्हें सीधे जिला प्रमुख के शीर्ष पद तक पहुंचाया।

प्रथम चरण में चुनाव होते तो नहीं लड़ पातीं चुनावसंतोष कुमारी के राजनीतिक सफर से जुड़ा एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि यदि पंचायती राज चुनाव प्रथम चरण में आयोजित होते, तो न्यूनतम आयु सीमा पूरी न होने के कारण वे चुनाव मैदान में भाग्य नहीं आजमा पातीं। तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होने से उन्हें मौका मिला और अब वे 21 साल 36 दिन की उम्र में निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित होकर इतिहास रच चुकी हैं।

बीए पास हैं संतोष कुमारी, पिता हैं ग्राम विकास अधिकारी

व्यक्तिगत प्रोफाइल की बात करें तो अविवाहित संतोष कुमारी ने बीए तक की शिक्षा प्राप्त की है। वे एक सामान्य और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता चौथाराम भील ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। ग्रामीण प्रशासन से जुड़े परिवार की पृष्ठभूमि और उच्च शिक्षा के साथ अब संतोष कुमारी के सामने पूरे जैसलमेर जिले के ग्रामीण विकास की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी होगी।

Reactions

Never miss a story

Share

Comments

Leave a Comment

Just your name and comment — email is not required.