India

Adani गैस ने अचानक CNG की कीमत 4.45 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई

Adani गैस ने अचानक CNG की कीमत 4.45 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई

Adani गैस ने अचानक कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 4.45 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है. त्योहारों के दिनों में लोग शॉपिंग और घूमने-फिरने का प्लान बना रहे होते हैं, इसी दौरान कीमतों में बढ़ोतरी का असर खासकर रिक्शा चलाने वालों और रोज की कमाई पर निर्भर रहने वाले वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा.

अगस्त 2026 में भी कंपनी ने कीमत 4 रुपये प्रति किलो बढ़ाई थी, जिससे CNG की कीमत बढ़कर 94.20 रुपये तक पहुंच गई थी. अब एक बार फिर 4.45 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अहमदाबाद में अडानी CNG की नई कीमत बढ़कर 98.47 रुपये प्रति किलो हो गई है.

ऑटो-रिक्शा चालकों में नाराजगी

लगातार बढ़ती गैस की कीमतों की वजह से खासकर रिक्शा चलाने वालों में बहुत नाराजगी और गुस्सा है. रिक्शा चालकों का तर्क यह है कि गैस की कीमत लगातार और बहुत ज्यादा बढ़ रही है, लेकिन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर इसके मुकाबले रिक्शा किराए में काफी बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दे रहे हैं. इससे पहले भी रिक्शा चालकों ने हड़ताल करके किराया बढ़ोतरी और ऑनलाइन कैब/रिक्शा एप्लीकेशन का विरोध किया था. ऐसे में दीवाली के समय इस नई कीमत बढ़ोतरी से रिक्शा चालकों समेत आम वाहन चालकों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है.

क्यों एकाएक बढ़ाई गईं कीमतें?

CNG की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर बात करते हुए ATGL के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में भारी बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना जरूरी हो गया था. कंपनी ने बताया कि घरेलू गैस की कम उपलब्धता, सप्लाई में कटौती और भू-राजनीतिक तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल आने से लागत बढ़ गई है.

इन चुनौतियों के बावजूद ATGL उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर को कम से कम करने की पूरी कोशिश कर रही है. साथ ही, कंपनी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि CNG की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे, जो कि एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन विकल्प

Share